फिल्मों में जितना बड़ा किरदार एक एक्टर का होता है उतना ही बड़ा किरदार डायरेक्टर का होता है। डायरेक्टर वह कड़ी होता है जो फिल्म की तमाम पह्लुयों को एक साथ जोड़ता है। वैसे तो हॉलीवुड में डायरेक्टर को बहुत महत्व दिया जाता है। वहां पर एक्टर डायरेक्टर के नाम पर फिल्मे साइन करते है। यही नहीं अवार्ड फंक्शन में भी डायरेक्टर को खासी इज्जत बख्सी जाती है। बॉलीवुड में भी अब डायरेक्टर को लोग पहचानने लगे है। लोग थियेटर में अब डायरेक्टर के नाम से फिल्मे देखने जाते है। बॉलीवुड के कैसे ऐसे डायरेक्टर जो अभिनेताओं से भी बड़ी शख्सियत रखते है। हालांकि इनके बारें में लोगों को मालूम तो रहता है लेकिन उनके पर्सनल लाइफ के बारें में बहुत ही कम लोगों को खबर होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ बड़े डायरेक्टर्स और उनकी लव्लाइफ के बारें में बताएँगे। आइये इस बारें में विस्तार से जानते है। 

  • रोहित शेट्टी 

अपनी फिल्मों में गाड़ियों को उड़ाने के लिए मशहूर रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे मशहूर डायरेक्टर हैं। रोहित अपनी कॉमेडी और एक्शन फिल्मो के लिए जाने जाते हैं। रोहित की पत्नी का नाम माया शेट्टी है माया शेट्टी पेशे से एक बैंकर है। माया लाइमलाइट से अक्सर दूर रहती हैं। रोहित और माया का एक बेटा है जिसका नाम ईशान शेट्टी है।

  • आशुतोष गोवारिकर 

बॉलीवुड को 'लगान' जैसी फिल्मे देने वाले आशुतोष गोवारिकर पहले एक्टर बनना चाहते थे लेकिन जब वह मुंबई आये तो उन्हें यहाँ पर एक्टर के रूप में ज्यादा काम नहीं मिला इसलिए वह एक डायरेक्टर बन गए। उनके डायरेक्शन करियर की फिल्मे 'लगान' और 'स्वदेश' बॉलीवुड की बेह्तरीन फिल्मे मानी जाती है। आशुतोष की पत्नी का नाम सुनीता है। सुनिता एक समय माडल और एयर होस्टेस हुआ करती थी। 

  • दिबाकर बनर्जी 

नेशनल अवार्ड विनर तथा ऑफ़बीट और लीक से एकदम हटकर फ़िल्में बनाने वाले नेशनल अवार्ड बिजेता डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की पत्नी का नाम ऋचा पुर्नेश है। ऋचा एमबीए ग्रेज्युएट हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में मार्केटिंग प्रोफेशनल के तौर पर काम करती है। 

  • राकेश ओम प्रकाश मेहरा 

रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मे बनाने वाले डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने 1992 में पीएस भारती के साथ शादी की थी। उनकी पत्नी पीएस एक जानी मानी फिल्म एडिटर है। 

  • अनुराग बसु 

बॉलीवुड को 'बर्फी' जैसी शानदार फिल्मे देने वाले डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर, और रिएल्टी शो के जज अनुराग बसु  की शादी तानु बसु के साथ हुई है। तानी पेशे से मल्टीमीडिया एडवरटाइजिंग  प्रोफेशनल है। वह बहुत ही कम फ़िल्मी पार्टियों में नज़र आती है। 

 

  • विशाल भारद्वाज 

'मकबूल', 'हैदर' 'रंगून', जैसी फिल्मे बनाने वाले विशाल भारद्वाज ने संगीतकार और गायिका रेखा भारद्वाज से शादी की है। रेखा एक प्रोफेसनल सिंगर है। दोनों ने सन्न 1991 में शादी की थी। 

  • कबीर खान 

फैंटम, एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मे बनाने वाले कबीर खान ने टीवी होस्ट और वीडियो जॉकी मिनी माथुर के साथ शादी की है। उनके दो बच्चे विवान और सान्या खान है।   

यह भी  पढ़ें: आमिर खान की 11 बड़ी फ्लॉप फिल्में

  • राजकुमार हिरानी 

'मुन्ना भाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्ना भाई' और 'थ्री इडियट्स' जैसी फिल्म भारत को देने वाले राजकुमार हिरानी की शादी मंजीत हिरानी से हुई है। मंजीत पेशे से एयर इंडिया पायलट रह चुकी हैं। मंजीत और राजू की शादी सन्न  1994 में हो गयी थी। 

  • विधु विनोद चोपड़ा 

फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड में बहुत बड़ा नाम है। अगर आप फ़िल्मी रिब्यु या फ़िल्मी न्यूज देखते हैं तो आपको मालूम होगा कि विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी कौन है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं अनुपमा चोपड़ा की। अनुपमा चोपड़ा की शादी विधु से संन्न 1990 में हुई थी। अनुपमा चोपड़ा 'फिल्म कम्पेनियन' नाम का एक मीडिया प्रोडक्शन चलाती है। वह फिल्मो के रिब्यु भी देती है। 


 

You Might Also Like