कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती और प्यार (Love) किसी भी उम्र में किसी से भी हो सकता है।

मगर लड़का-लड़की की शादी से पहले होने वाले दूल्हे का पिता होने वाली दुल्हन की मां के साथ भाग जाए, ऐसा कभी नहीं होता। मगर ऐसा ही वाक्या गुजरात (Gujrat के सूरत जिले में हुआ है।

यहां फरवरी महीने में युवक-युवक की शादी होने वाली थी, लेकिन नौजवान पीढ़ी का घर बसने से पहले लड़की की मां और लड़के का पिता घर से भाग गए। इस घटना का पता चलने पर दोनों परिवारों में अनबन की समस्या खड़ी हो गई है।

इसके अलावा सबसे बड़ा झटका भावी दुल्हन और भावी दूल्हे को लगा है। इस घटना के बाद दोनों की शादी टूट गई है।

दोनों परिवारों का कहना है कि होने वाले दूल्हे के पिता और होने वाली दुल्हन की मां एक दूसरे को बहते पहले से एक-दूसरे से परिचित थे।

प्रतिकात्मक तस्वीर

दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है और परिवार के सदस्य आशंका जता रहे हैं कि दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां ने शादी कर ली होगी।

बता दें कि भावी दूल्हा सूरत के काटरगाम का रहने वाला है जबकि दुल्हने सूरत के ही नवसारी की रहने वाली है। अगले महीने दोनों की शादी होने वाली थी।

यह घटना सामने आने के बाद पुलिस ने बताया कि जब शादी से ठीक एक महीने पहले दुल्हन की मां घर गे गायब हो गई तब काफी खोजबीन के बाद परिवार के सदस्यों ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इस मामले में खोज करने पर पता चला कि दूल्हे का पिता भी उसी दिन से घर गायब है। फिलहाल, दोनों का अता-पता नहीं है।

नजदीकी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के दस दिन बाद भी जब दोनों का कोई पता नहीं लगा तो दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया। एक साल पहले ही युवक-युवती की शादी तय की गई थी।

You Might Also Like