भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन  (Harsh Vardhan) ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति (Asset) का ब्यौरा दिया है।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली की चांदनी चौक संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के दौरान अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया।

हर्षवर्धन द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए नामांकन पत्र के मुताबिक, उनके पास कुल 3 करोड़ 1 लाख 71 हजार 897 रूपये की संपत्ति है। इन संपत्ति के सॉर्स की जानकारी भी दी गई है।

भाजपा सांसद द्वारा हलफनामे में इंकम टैक्स समेत दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013-2014 के बीच उनके पास कुल 8 लाख 5 हजार 709 रूपये की आय थी, जो वर्ष 2017-2018 के दौरान घटकर 7 लाख 76 हजार 152 रूपये हो गई।

वहीं, उनकी पत्नी की आय वर्ष 2014-2015 में 3 लाख 31 हजार 802 रूपये थी, जो वर्ष 2017-2018 में घटकर 3 लाख 6 हजार 675 रूपये हो गई।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी इतने करोड़ के मालिक हैं


केंद्रीय मंत्री के पास 49 हजार से ज्यादा कैश

dr. harsh vardhan

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन(Health minister Asset) के 'इन हैंड मनी' की बात की जाए तो वह 49 हजार 970 रूपये है। उनकी पत्नी के पास 10 हजार रूपये की कैश राशि मौजूद है।

इसके अलावा 32 लाख 19 हजार 636 रूपये की राशि बैंक में जमा है। उन्होंने 9 लाख 8 हजार 628 रूपये की एलआईसी ली हुई है।

भाजपा सांसद के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 7 लाख 90 हजार 914 रूपये की राशि के जेवरात हैं। उनके पास 2 वाहन है, जिनकी वैल्यू 4 लाख 60 हजार है।

वहीं, उनके पास 2 करोड़ 42 लाख 48 हजार की वैल्यू की जमीन है। साथ ही उन्होंने 27 हजार 950 रूपये के शेयर खरीदे हुए हैं।

इस सारी चीजों के अलावा उनके पास दूसरी चीजों समेत 4 लाख 56 हजार 799 रूपये की चीजें भी हैं।

यानी इन सभी संपत्ति सॉर्स को मिलाकर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के पास कुल 3 करोड़ 1 लाख 71 हजार 897 रूपये की संपत्ति है।

हर्षवर्धन द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में साफ कहा गया है कि उन पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं चल रहा है। 

इस हलफनामें में उनके शैक्षणिक बैंकग्राउंड की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक हर्षवर्धन ने वर्ष 1979 में पोस्ट ग्रैजुशन (एमबीबीएस) किया।

ये भी पढ़ें: अमित शाह इतने करोड़ के मालिक हैं

You Might Also Like