भाजपा नेता रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति (Asset) का ब्यौरा दिया है।

 वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल ने हरिद्वार संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के दौरान अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया।

पोखरियाल द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए नामांकन पत्र के मुताबिक, उनके पास कुल 2 करोड़ 87 लाख 39 हजार 888 रूपये की संपत्ति है। इन संपत्ति के सॉर्स की जानकारी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के पास है कुल इतने करोड़ की संपत्ति

भाजपा सांसद द्वारा हलफनामे में इंकम टैक्स समेत दी गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013-2014 के बीच उनके पास कुल 2 लाख 26 हजार 367 रूपये की आय थी,

जो वर्ष 2017-2018 के दौरान बढ़कर 8 लाख 19 हजार 939 रूपये हो गई।

केंद्रीय मंत्री के पास 1 लाख से ज्यादा कैश

HRD MINISTER RAMESH POKHRIYAL

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल (Hrd minister Asset) के 'इन हैंड मनी' की बात की जाए तो वह 1लाख 85 हजार रूपये है। इसमें 10 हजार की राशि उनके पास डिपेंडेंट के तौर पर है।

इसके अलावा 62 लाख 70 हजार 972 रूपये की राशि बैंक में जमा है। उन्होंने 5 लाख 19 हजार 300 रूपये के शेयर खरीदे हुए हैं। 4 लाख 50 हजार की राशि पोस्टल सेविंग के तौर पर भी है। 

भाजपा सांसद के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 10 लाख 29 हजार 700 रूपये की राशि के जेवरात हैं। उनके पास एक महिंद्रा एसयूवी है, जिसकी कीमत 5 लाख रूपये है।

वहीं, उनके पास 1 करोड़ 33 लाख 75 हजार की वैल्यू की जमीन है। उन्होंने 5 लाख 34 हजार 875 रूपये का पर्सनल लोन भी दिया हुआ है।

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल इतने करोड़ के मालिक हैं

यानी इन सभी संपत्ति सॉर्स को मिलाकर केंद्रीय मंत्री के पास कुल 2 करोड़ 87 लाख 39 हजार 888 रूपये की संपत्ति है। उन पर 16 हजार 444 रूपये का कर्ज है।

पोखरियाल द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में साफ कहा गया है कि उन पर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं चल रहा है। 

इस हलफनामें में उनके शैक्षणिक बैंकग्राउंड की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक रमेश पोखरियाल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से एमए किया 

You Might Also Like