आप एक पैर पर कितनी देर खड़े रह सकते हैं? एक मिनट, पांच मिनट या बहुत ज्यादा कोशिश की तो लगभग 10 मिनट। इससे ज्यादा देर तक एक पैर खड़े रहना नार्मल इंसान के लिए मुश्किल हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे ज्यादा समय तक एक पैर पर खड़े होने का गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड क्या है? आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।     

एक पैर पर संतुलन बनाना कुछ हद तक आसान स्किल है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने पर यह और भी मुश्किल हो जाता है, इसके लिए शरीर और पैर की ताकत के साथ-साथ बहुत ज्यादा ध्यान की भी आवश्यकता होती है। और आँखों पर पट्टी बाँध के एक पैर पर खड़े होना और भी मुश्किल हो जाता है।


भारत के उत्तर प्रदेश के व्यक्ति ने एक पैर पर खड़े होकर बनाया रिकॉर्ड 


उत्तर प्रदेश के रहने वाले 50 वर्षीय राम फल ने आँखों पर पट्टी बाँध कर एक पैर पर सबसे ज्यादा समय तक खड़े होने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करके उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। 

2 घंटे 21 मिनट एक पैर पर खड़ा होना 


राम फल ने आँख पर पट्टी बांधकर 2 घंटे 21 मिनट एक पैर पर खड़ा होकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिछला रिकॉर्ड भी राम फल के नाम पर ही था। इससे पहले राम फल ने 2 घंटे 1 मिनट एक पैर पर खड़े होने का रिकॉर्ड बनाया था।

राम फल ने अपने ही रिकॉर्ड को तीन बार तोड़ा 

राम फल ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले अपने ही रिकॉर्ड को 2021 और 2023 में दो बार तोड़ा है। 

यह भी पढ़ें: 

लगातार 9 दिन 100 किताबें जोर से पढ़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस बारे में उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मेरी उम्र हो चुकी है लेकिन मेरी इच्छा है कि मेरा नाम मेरे मरने से पहले गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। इसलिए हर बार मै रिकॉर्ड बनाता हूँ और उसे तोड़ने के लिए फिर रिकॉर्ड बनाता हूँ।"

पिता के सम्मान में बनाया रिकॉर्ड 

राम फल ने बताया कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए उन्होंने  2021 से ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। राम फल बताते हैं कि उनके पिता गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बहुत बड़े प्रशंसक थे। यह रिकॉर्ड वह उन्ही के सम्मान में बना रहे हैं। 

अपने पहले प्रयास में राम फल ने 1 घंटे 6 मिनट एक पैर पर खड़े रहे। उन्होंने ऐसा करके पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया जोकि 33 मिनट का था। 

2 घंटे एक पैर पर खड़े होने वाले पहले इंसान बने 

राम ने इस साल के अंत में अपने रिकार्ड में सुधार किया और दो घंटे का समय पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए, और अब उन्होंने अपने हालिया प्रयास से अपने रिकार्ड को और भी ज्यादा पहुंच से बाहर कर दिया है।

You Might Also Like