Mahabharat actor Bheem 'Praveen Kumar Sobti' career and sports life story in Hindi

अगर आप पुराने समय की फिल्माई गयी बीआर चोपड़ा की महाभारत को देखे होंगे तो आपने जरूर भीम को देखा होगा। भीम का किरदार जिस एक्टर ने निभाया है उस एक्टर की 7 फ़रवरी 2022 में मौत हो गयी। इस एक्टर का नाम प्रवीण कुमार सोबती था। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रवीण कुमार सोबती मात्र एक एक्टर ही नहीं थे बल्कि वह इंडियन आर्मी में भी रह चुके थे। वही वह खेल में भारत के लिए कई पदक भी जीत चुके थे।

आखिरी दिनों में पैसों की कमी से जूझ रहे थे महाभारत के 'भीम' 

बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभा कर लोकप्रिय हुए प्रवीण कुमार सोबती का निधन 74 साल की उम्र में हुआ। प्रवीण अपने अंतिम दिनों में कुछ आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। उन्होंने आर्थिक रूप से मदद के लिए सरकार से कुछ मदद भी मांगी थी। वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे और अपना इलाज कराना चाहते थे। 

अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र के साथ काम कर चुके हैं महाभारत के एक्टर प्रवीण

1988 में भीम की भूमिका निभाने के अलावा प्रवीण कुमार सोबती ने अमिताभ बच्चन-स्टारर शहंशाह और धर्मेंद्र की लोहा सहित कई फिल्मों में भी एक्टिंग से दर्शकों को लुभाया है। उन्होंने सनी देयोल के साथ आज का अर्जुन, युद्ध, मोहब्बत के दुश्मन, करिश्मा कुदरत का, अजूबा और घायल जैसे फिल्मो में काम किया है।

फ़िल्मी परदे पर आखिरी बार 2013 में नज़र आये थे प्रवीण 

 

उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आयी थी। जिसका नाम बर्बरीक था। प्रवीण ने अपने करियर में लगभग 50 फिल्मों और टीवी शो में काम किया है।

एक्टिंग को छोड़ने के बाद प्रवीण ने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा। बाद में उन्होंने आप पार्टी को छोड़ दिया लेकिन कुछ दिन वह फिर पार्टी में शामिल हुए। 

एशियाई खेलो में भारत के लिए जीत चुके हैं पदक, ओलम्पिक भी खेल चुके हैं

आपको जानकार हैरानी होगी महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती भारत के लिए एशियाई खेलों में पदक भी जीतें है। अभिनय में कदम रखने से पहले प्रवीण कुमार 1960 और 70 के दशक में विभिन्न एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 

हैमर और डिस्कस थ्रो खेलते थे महाभारत के भीम 

उन्होंने एशियन खेलों में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल और एक ब्रोंज मेडल हैमर और डिस्कस थ्रो के खेल में जीता। 

बाद में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ ओलंपिक में भी भाग लिया। उन्होंने 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रवीण कुमार को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 

इंडियन आर्मी में भी काम कर चुके है महाभारत के भीम 

पंजाब में जन्मे प्रवीण ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट के रूप में शुरुआत की। वह हैमर और डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में काफी सक्रिय थे। वह आर्मी के तरफ से ही खेलों में भाग लिया करते थे। 

प्रवीण कुमार सोबती का अंतिम संस्कार दिल्ली के पंजाबी बाग़ के कब्रिस्तान में किया गया। 

सारा अली खान ने अपने स्टाफ से की ऐसी हरक़त, फैन्स कर रहे हैं थू थू 

You Might Also Like