एकदिवसीय, टी-20 मुकाबलों में जब भी कोई बल्लेबाज बैटिंग करने उतरता है तो उसका मकसद ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने का होता है।

अंत के कुछ ओवरों में ये भूमिका फिनिशर निभाता है। ये वो खिलाड़ी होता है, जो मुकाबले के बचे हुए आखिरी ओवरों में चौको-छक्कों की छड़ी लगा देता है।

तकरीबन हमेशा फिनिशर मैदान से नॉटआउट पेवेलियन लौटते हैं। ऐसे ही विश्व क्रिकेट इतिहास में 5 खिलाड़ी हैं, जो सबसे ज्यादा बार नॉटआउट पेवेलियन लौटे हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी

ms dhoni

इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है। इनके क्रिकेट से जुड़े आंकड़ों से इनके फैन्स बखूबी परिचित है।

फिनिशर के अलावा महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में ये प्रमाण दिया है कि वो एक बेहतरीन फिनिशर के साथ-साथ एक बढ़िया विकेटकीपर और कप्तान भी हैं। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 90 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इस दौरान वनडे में 84 बार, टी-20 में 42 बार नॉटआउट लौटे हैं। धोनी ने वर्ष 2014 में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। बता दें कि धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है।

2. जेम्स एंडरसन

james anderson

इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेम्स एंडरसन का है। वो आक्रामक गेंदबाजी के अलावा अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। इन्होंने टेस्ट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

एंडरसन के क्रिकेट करियर की खास बात ये है कि उन्हें टेस्ट में नंबर-10 या 11 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था। इस दौरान उन्होंने टेस्ट की 212 पारियों में बल्लेबाजी की। जिसमें वो 89 पारियों में बिना विकेट गंवाए पवेलियन वापस लौटे।

3. मुथैया मुरलीधरन

muttiah muralitharan

विश्व क्रिकेट में पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का नाम दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में आता है। नॉटआउट पेवेलियन लौटने के मामले में वो तीसरे स्थान पर है।

पूर्व श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज मुरलीधरन ने नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कुल 133 टेस्ट, 350 एकदिवसीय मैच, 12 टी-20 मैच खेले हैं।

इस मुरलीधरन 119 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में बिना विकेट गंवाए पवेलियन वापस लौटे हैं। इसके अलावा उन्होंने 800 टेस्ट, 534 एकदिवसीय व 13 टी20 आई विकेट चटकाए हैं।

4- शॉन पोलाक

shaun pollock

इस लिस्ट में चौथा नाम साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक का है। वे एक शानदार खिलाड़ी रहे हैं।

पोलाक ने अपने करियर में 108 टेस्ट, 303 एकदिवसीय व 12 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वो 72 एकदिवसीय, 32 टेस्ट इनिंग्स व 2 टी-20 आई मुकाबले में नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

5. चमिंडा वास

chaminda vaas

चमिंडा वास श्रीलंका टीम के लिए एक दौर में अहम खिलाड़ी रहे हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड्स है और उन्होंने कई निर्णायक मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है।

इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया है। उन्होंने 35 टेस्ट, 72 वनडे और 1 टी-20 मुकाबले में कुल 108 बार नॉटआउट पेवेलियन लौटे हैं।

ये भी पढ़ें:-

इस वजह से खुद को मौत देना चाहते थे कुलदीप, फिर इस शख्स ने दिया हौसला

सिर्फ इतनी सी उम्र में हुई थी शादी और बन गई सबसे कम उम्र की दादी

हनीमून पर दुल्हन की मां गई साथ, फिर दूल्हे ने कर दिया ये काम

You Might Also Like