अचार से आदमियों को हो सकती हैं ये दिक्कतें
इस लेख के माध्यम हम आपको बताने वाले हैं कि ज्यादा अचार के सेवन करने से एक पुरूष को क्या-क्या शारीरिक बीमारी हो सकती हैं और इसके नुकसान क्या हैं।
छोले-भठूरे और दाल चावल के साथ अचार (Pickle) खाने का स्वाद और मजा बहुत स्वादिष्ट होता है। आमतौर पर पुरूष ज्यादा अचार खाना पसंद करते हैं।
मगर रोजमर्रा की जिंदगी में खुद को फिट रखना किसी भी व्यक्ति के लिए बड़ी चुनौती होती है। अगर आप लगातार ज्यादा अचार (Pickle Problem) का सेवन कर रहे हैं तो आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
इस लेख के माध्यम हम आपको बताने वाले हैं कि ज्यादा अचार के सेवन करने से एक पुरूष को क्या-क्या शारीरिक बीमारी हो सकती हैं और इसके नुकसान क्या हैं।
1- असटामिप्रिड है खतरनाक
दरअसल, अचार की वैराइटी आम के अचार में असटामिप्रिड तत्व पाया जाता है, जो इंसान की सेहत पर बुरा प्रभाव डालता है।
यहां ये भी बताना जरूरी है कि एक अध्ययन में ये पाया गया कि कैसे आम का अचार पुरूषों की सेक्स पॉवर को कम करता है और साथ ही स्पर्म में भी कमी आने लगती है।
2- पेट कैंसर का खतरा
ग्रेस्टिक कैंसर को पेट कैंसर भी कहा जाता है। जब पेट की अंदरूनी सतह की कोशिकाएं बिना रोक टोक के बढ़कर कैंसर वाले ट्यूमर में बदलने लगें तो इसे पेट का कैंसर कहते हैं।
ये भी पढ़ें : कोरोना वायरस के ये फैक्ट आपको डरा देंगे
बता दें कि अध्ययन में पता चला है कि ज्यादा नमक खाने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा हमेशा बना रहता है। बहुत सारे लोग बाजार के बने अचार को खाना पसंद करते हैं।
मगर बाजार में बने अचारों में प्रिजेरवेटिव्स होते हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इसके अलावा अचार में ज्यादा मात्रा में नमक होने के कारण ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अच्छा नहीं होता है।
3- अधिक सेवन न करें
किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करने से शारीरिक दिक्कतें होती है, चाहे वो अचार ही क्यों न हो। इसलिए अचार का सेवन काफी कम मात्रा में करें।
अचार बनाते वक्त उसमें तेल की मात्रा का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और इस वजह से उसके मसाले भी पके हुए नहीं होते हैं।
अगर इस तरह के अचार का आप सेवन करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल और दूसरी शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।