सांसारिक जीवन में हर इंसान को कभी न कभी, किसी न किसी चीज से तो डर लगता ही है। चाहे वो स्वीमिंग करने का हो, या कुछ सीखने का हो।

weird fear in Hindi | 

विश्वभर में कई तरह के बेतुके और अजीब किस्म डर (Wear Fear) काफी प्रचलित हैं। इन्हें पढ़कर आपको अजीब लग सकता है।

तो चलिए शुरू करते हैं पढ़ना दुनिया के सबसे अजीब किस्म के उन 10 डरों के बारे में, जिनसे लोगों को आज भी डर लगता है।

1- शीशा देखने का डर (Eisoptrophobia)

fear

क्या आपको कभी शीशे में खुद की शक्ल देखकर डर लगा है? इसका जवाब खुद को दीजिए।
दरअसल, शीशा देखने का डर विश्व के कई देशों में प्रसिद्ध है। इसमें लोगों को लगता है कि अगर वो शीशे के सामने आएगा तो

वो अलौकिक दुनिया के संपर्क में आ जाएगा। शायद ये बात सच हो सकती है या ये सिर्फ अंधविश्वास हो सकता है।

2- सड़क पार करने का डर (Agyrophobia)

fear

ये बात सुनने में बहुत अजीब लग सकती है कि किसी व्यक्ति को सड़क पार करने से डर कैसे लग सकता है। मगर

कई लोग इस डर पीड़ित होते हैं और उन्हें सड़क पार करते वक्त बहुत डर लगता है।

3- खाना बनाने का डर (Mageirocophobia)

fear

ये बहुत ही अजीब और दुलर्भ डर है। ये डर अकेले रहने वाले लोगों को ज्यादा सताता है।

इस डर के कारण पीड़ित को शारीरिक कमजोरी आ जाती है और वो खुद पर शक करने लगता  है।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ये फैक्ट आपको डरा देंगे

4- गुड़िया के खिलौने से डर (Pediophobia)

fear

कई लोगों को ये डर बहुत ही तर्कहीन लगता है मगर रात के वक्त किसी गुड़िया के खिलौने को देखने कई लोगों को डर लगता है।

इस डर की खास बात ये है कि पीड़ित व्यक्ति को लगता है कि खिलौने को देखने वो जीवित हो उठेगा।

5- रात के खाने में बातचीत का डर (Fear of Dinner Conversation)

fear

इस लेख को पढ़नेवाले कई लोगों पाठकों को ये डर बहुत ही अजीब लग सकता है मगर ये डर होता है।

क्योंकि कई बार रात में खाना खाते वक्त लोग दूसरे साथियों बात करते हुए बहुत डरते हैं।

6- शैतान का डर (Demonophobia)

fear

शैतान का डर बहुत ही डरावना व असाधारण होता है और इस डर का अहसास उन लोगों को होता है जो

अलौकिक शक्तियों, आत्माओं में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोगों को भूतों के बारे में बात करने से बहुत डर लगता है और ये लोग हॉरर फिल्में भी देखना पसंद नहीं करते।

7- सास से डरना (Pentheraphobia)

fear

दरअसल, ये उन लोगों को लगता है, जो शादीशुदा होते हैं। ये डर पश्चिमी सभ्यता में काफी लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें: यहां शादी के लिए तरसती हैं लड़कियां

इस तरह के डर को काफी तरीकों से खत्म किया जा सकता है, लेकिन अमूमन सबसे आम उपाय तलाक लेना होता है।

8- बैठने का डर (Cathisophobia)

fear

दुनिया में कई लोगों को बैठने का डर भी होता है। ये डर उन लोगों को होता है, जो लोग गलती किसी ऐसी बुरी चीज पर बैठ जाते हैं 

जिस पर बैठने से उन्हें डर लगता है। कई मामलों में ये डर तब होता है जब किसी आप इंसान को किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सामने बैठने को कहा जाता है।
 

9- वेंत्रिलोक्विस्ट डम्मी से डर (Automatonophobia)

fear

वेंत्रिलोक्विस्ट (Ventriloquist) एक ऐसे खिलौने को कहते हैं, जो कलाकार लोग इस्तेमाल करते हैं।

इस खिलौने को हाथ में पकड़कर कलाकार अजीब-अजीब किस्म की आवाजें निकालते हैं। आवाज सुनने के बाद लोगों को लगता है कि खिलौना बोल रहा है।

10- पी-नट बटर का डर (Arachibutyrophobia)

fear

ये डर तब होता है, जब लोग कल्पना करते हैं कि मूंगफली या मक्खन खाते समय इन खाने वाली चीजों से मिलती-जुलती चीज अगर मुंह में चिपक जाए तो क्या होगा।

ये बहुत ही विचित्र तरह का होता है और किसी भी व्यक्ति को आसाना से हो सकता है।

You Might Also Like