भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधताओं से पूरा विश्व परिचित है। मगर यहां कुछ ऐसे कानून हैं, जो काफी दिलचस्प हैं।

इन 20 गजब कानूनों (Interesting Laws) को पढ़कर आप हैरान हो सकते हैं या आपके चेहरे पर हंसी आ सकती है। तो चलिए शुरू करते हैं।

1- द एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 ( The Aircraft Act 1934) के मुताबिक, पुलिस की इजाजत के बिना पतंग और गुब्बारें उड़ाना मना है।

2- भारतीय राज्य केरल में तीसरा बच्चा पैदा करने पर 10 हजार का जुर्माना लगाया जाता है।

3- भूमि अधिग्रहण कानून 1894 के तहत, आपकी इच्छा के बिना सरकार आपकी जमीन कभी भी खरीद सकती है।

4- इंडियन सारऐज एक्ट 1837 (Indian Sarais Act 1837) के तहत आप किसी भी 5 स्टार या स्टार या किसी भी होटल में फ्री में पानी पी सकते हैं और बाथरूम इस्तेमाल करते हैं।

5- वर्ष 2011 में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय द्वारा बनाए गए कानून के मुताबिक, एक अकेला आदमी किसी लड़की को गोद नहीं ले सकता।

6- भारतीय कानून के मुताबिक, सूर्य छिपने के बाद और सुबह सूर्य निकलने से पहले पुलिस किसी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकती।

अगर मामला गंभीर है तो मजिस्ट्रेट की लिखित परमिशन के बाद महिला को गिरफ्तार किया जा सकता है।

7- अगर आपके वाहन का दिन में एक बार चालान कट जाता है तो उसी दिन आपका दोबारा चालान नहीं काटा जा सकता, चाहे आपने हेलमेट पहना हो या ना पहना हो।

8- हिंदू अडोपशन एंड मैनटेनेंस एक्ट 1956 ( Hindu Adoption And Maintenance Act, 1956) के मुताबिक, हिंदू शादीशुदा दंपत्ति के पास अगर पहला से लड़का है तो वह कोई लड़का गोद नहीं ले सकते।

लड़की के मामले में भी यही शर्त लागू होती है। अगर जोड़े के पास लड़की है तो वे किसी लड़की को गोद नहीं ले सकते।

9- आईपीसी की धारा 309 के तहत, खुदकुशी करना कानूनी है लेकिन बच जाने पर आरोपी को 1 साल की जेल हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सबको जानने चाहिए इंटरनेट के 35 जरूरी तथ्य

10- दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए अच्छे दांत होना जरूरी है।

11- फैक्टरीज एक्ट 1948 के तहत, महिलाओं का रात में फैक्ट्री में काम करना कानून के खिलाफ है।

12- अगर शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के शारीरिक संबंध खराब हैं तो तलाक के लिए कोर्ट में इसे एक अहम सबूत के तौर पर पेश किया जा सकता है।

13- प्रिवेंशन ऑफ सेडिश्यिस मीटिंग्स एक्ट 1911 (Prevention of seditious meetings act 1911) के तहत एक डांस फ्लोर पर एक साथ 10 से ज्यादा लोग नाच नहीं सकते।

14- अगर रेप के बाद आरोपी लड़के और पीड़ित लड़की की शादी हो जाती है तो आरोपी लड़के पर से रेप का केस हट जाता है।

15- भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार की टांगे 90 सेंटीमीटर लंबी होनी चाहिए।

16- भारतीय कानून के तहत कोठों पर सेक्स करना कानूनी है लेकिन इस कार्य के लिए दलाल बनना कानून के खिलाफ है।

17- डेंसिस्ट एक्ट 1948 के तहत, सड़क किनारे दांत निकालना और कान साफ करना गैर कानूनी है।

18- सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करना सख्त मना है। ऐसा करने पर 3 महीने की जेल हो सकती है।

19- आईपीसी धारा 377 के मुताबिक, ओरल सेक्स करना कानून की नजरों में अपराध है।

20- आईपीसी धारा 377 के तहत, किसी जानवर के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने पर उम्रकैद की सजा हो सकती है।

You Might Also Like