अगर इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की लोगों तक पहुंच की बात की जाए तो टेलीफोन को पहले 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने में 75, रेडियो को 38 , टेलीविजन को 13 साल लगे थे।

मगर हैरानी की बात ये है कि इंटरनेट (Internet) को पहले 5 करोड़ लोगों तक पहुंचने में सिर्फ 4 साल लगे हैं। तो चलिए जानते हैं इंटरनेट से जुड़े 35 जरूरी तथ्य।

इंटरनेट के 35 जरूरी तथ्य  | Internet in Hindi

1. वर्ष 1999 में इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा 'पोर्नोग्रॉफी' सर्च करते थे। दूसरे नंबर पर जो चीज सर्च की जाती थी वो थी पोकेमॉन

2. 'इंटरनेट' एक इंग्लिश भाषी शब्द है और अगर इसके हिंदी के मतलब की बात जाए तो इसे हिंदी में 'अंतरजाल' कहते हैं।

3. सितंबर 1995 से पहले डोमेन फ्री में रजिस्टर होते थे।

4. हर महीने में पूरी दुनिया में 10 लाख नए डोमेन रजिस्टर किए जाते हैं। जनवरी 2018 तक इंटरनेट पर 1 अरब 30 करोड़ वेबसाइट हैं।

5. वर्ष 1993 में इंटरनेट पर सिर्फ 130 वेबसाइट थीं।

6. हर दिन 30 हजार वेबसाइट हैकर्स हैक कर लेते हैं।

7. जनवरी 2018 तक इंटरनेट पर 3 अरब 81 करोड़ 25 लाख 64 हजार 450 डिवाइस जुड़े हुए हैं। इनमें चाइना नंबर एक पर है।

8. www.Cars.com इंटरनेट पर सबसे महंगा बिकने वाला डोमेन है। इसे 872 मिलियन डॉलर में बेचा गया है।

ये भी पढ़ें: नवाजुद्दीन के बारे में ये बातें सबको जाननी चाहिए

9. गूगल पर एक दिन में 6 अरब 58 करोड़ 60 लाख 13 हजार 574 सर्च होते हैं, जिनमें से 15 प्रतिशत ऐसे सर्चेस होते हैं जो गूगल ने कभी नहीं देखे।

10. एंथनी ग्रेको (Anthony Greco) पहला ऐसा व्यक्ति था, जिसे साल 2005 में 'स्पैम' मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

11. हर एक सेकंड में यूट्यूब पर (YouTube) पर करीब 1 लाख  वीडियो देखे जाते है।

12. ई-मेल (Email) की खोज वीए शिवा अय्यादुरई (V. A. Shiva Ayyadurai) ने की थी।

13. हर एक सेकंड में गूगल  (Google) पर  60 हजार कूवेरिज (Quries) सर्च की जाती है।

14. हर एक सेकंड में फेसबुक (Facebook) पर 50 हजार से भी ज्यादा पोस्ट लाइक किए जाते हैं।

15. हर एक सेकेंड में ट्विटर (Twitter) पर तकरीबन 10 हजार ट्वीट किए जाते हैं।

16. हर एक सेकेंड में इंटरनेट (Internet) पर 27 हजार जीबी ट्रैफिक होता है।

17. हर एक सेकेंड में व्हाट्ऐप्प (Whatsapp) पर ढाई लाख मैसेज भेजे जाते हैं।

whatsapp

18. हर एक सेकेंड में इंटरनेट के माध्यम से 24 लाख ई-मेल भेजे जाते हैं।

19. विश्व में कुल जनसंख्या 730 करोड़ के करीब है। इसमें से सिर्फ 300 करोड़ लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। तकरीबन 40 फीसदी।

20. हमारे प्यारे हिंदुस्तान की आबादी 125 करोड़ से ज्यादा है। इसमें से केवल 25 करोड़ लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: यहां शादी के लिए तरसती हैं लड़कियां

21. हमारे हिंदुस्तान में वर्ष 2020 तक 56 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगेंगे।

22. भारत में इंटरनेट पर लोग सबसे ज्यादा पोर्न सर्च करते हैं। इसके अलावा दूसरी चीजों के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। जैसे - शॉपिंग, एडमिशन वगैरह-वगैरह।

23. वर्ष 1991 से पहले इंटरनेट पर एक भी वेबसाइट नहीं थी। मगर आज 100 करोड़ से भी ज्यादा वेबसाइट हैं।
 

24. नॉर्वे देश में सभी कैदियों को अपनी-अपनी काल कोठरी में इंटरनेट चलाने की इजाजत दी जाती है।

25. वर्ष 1993 में पहला और लोकप्रिय इंटरनेट ब्राउजर 'Mosaic' था।

mosaic browser

26. इंटरनेट पर खरीदी जाने वाली और बेचे जाने वाली पहली चीज 'गांजे का एक बैग' थी।

27. हर दिन लोगों के पास 80 प्रतिशत ई-मेल स्पैम आते हैं।

28. ई-मेल (Email) की स्थापना WWW से पहले हुई थी।

29. ब्राजील देश में 'Ecosia' नाम एक सर्च इंजन है, जो अपनी कुल कमाई का 80 फीसदी हिस्सा पेड़ लगाने के लिए दान करता है।

30. इंटरनेट पर रजिस्टर होने वाला पहला डोमेन 'www.symbolics.com' था। इसे 15 मार्च 1985 में रजिस्टर किया गया था।

31. इंटरनेट यूजर एक साल में इंटरनेट पर इतनी 'Terms and Condition' को सहमति देता है कि वो अगर उन्हें पढ़े 8 घंटे रोजाना के हिसाब से 76 दिन लग जाएंगे।

32. भारत में सामान्य लोगों के लिए इंटरनेट की शुरूआत 14 अगस्त 1995 में VSNL द्वारा की गई थी।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ये फैक्ट आपको डरा देंगे

33. सबसे हैरान करने तथ्य दरअसल यह है कि गूगल का मानना है कि उसके पास इंटरनेट पर मौजूद कुल डाटा का सिर्फ 0.004 फीसदी हिस्सा है और बाकी का 99.996 फीसदी हिस्से को 'Deep Web' के नाम से जाना जाता है।

34. इंटरनेट का आविष्कार किसने किया ?

internet

विश्व इतिहास में इंटरनेट की शुरूआत 29 अक्टूबर वर्ष 1969 को रात 10:30 बजे हुई थी, जब ULCA के एक प्रोग्रामर चार्ली क्लीन ने 350 किलोमीटर दूर मेंलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया में दो शब्द 'I' और 'O' इलेक्ट्रॉनिकली भेजे थे।

जिसके बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया मगर इंटरनेट का आरंभ हो गया। इसे ARPANet नाम दिया गया। इसके बाद 1 जनवरी 1983 को Vin Kerf और Robert E. Kahn ने मिलकर TCP/IP protocols का आविष्कार किया और ARPANet को TCP/IP पर माइग्रेट कर दिया गया।

आज इंटरनेट इसी से चलता है। Vint और Robert को 'Fathers of the Internet' भी कहा जाता है।

35. इंटरनेट पर सबसे पहली वेबसाइट Info.cern.ch थी। इसे 6 अगस्त 1991 में लाइव किया गया था।
 

You Might Also Like