6 foods to avoid sleep at night while studying 
 

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए सुकून की नींद लेना दूभर हो गया है। लोग बिना किसी समय के नींद लेते हैं जिससे कि उनका सिर भारी रहता है। पर्याप्त नींद न लेने से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। वहीँ जिन लोगों को नींद नहीं लगती है वे अपना इलाज कराते हैं लेकिन फिर भी उन्हें फायदा नहीं पहुंचता है। इसके लिए लोग नींद की गोलियां खाना शुरू कर देते हैं। ज्यादा नींद की गोली खाना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

हाल के सालों में किए गए नींद पर रिसर्च से पता चला है कि रात की अच्छी नींद लेना पहले की तुलना में अब ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। जो लोग अनिद्रा से जूझते हैं, वे जानते हैं कि यह अनुभव कितना कष्टदायक हो सकता है। अक्सर सोने में कमी होने से एंग्जाइटी की समस्या होती है, जिससे सोना और भी मुश्किल हो जाता है। सोने में परेशानी होने की संभावना को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों से दूर रहना सबसे अच्छा होता है जो इंद्रियों को उत्तेजित करने के लिए जाने जाते हैं।

कहा जाता है कि आप जो चीज खाते हैं उसी के अनुसार आपकी सेहत बनती है। अगर आप ख़राब चीजों को खाते हैं तो आपकी सेहत भी ख़राब होगी। वहीँ जब नींद न आने की बात होती है तो कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने से नींद नहीं आती है। अगर आप इन खाद्य पदार्थों के बारे में जानेंगे तो आप इन्हें न खाकर अपनी नींद में सुधार कर सकते हैं। आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

6 ऐसी चीजें जिन्हें खाने से नहीं आती है नींद | 6 foods to avoid sleep

कैफीन 

लगभग सभी जानते हैं कि कैफीन का सेवन करने से आप जगे हुए रहते हैं। लोग अक्सर रात में काम करने के लिए कॉफ़ी या चाय पीते हैं जिससे उन्हें नींद नहीं आती है। अगर आप चाहते हैं कि रात को आपको बेड पर जाने पर नींद न आने से तड़पना न पड़े तो इसके लिए आप शाम के समय से लेकर सोने के समय तक कॉफ़ी या चाय न पिएं। कॉफी में कैफीन होता है। इसलिए कॉफ़ी का सेवन कम करें आपको नींद ज्यादा आएगी। 

तीखी और मसालेदार चीजें 

मसालेदार भोजन में बहुत ज्यादा एसिड होता है। अगर आप अपनी नींद में सुधार करना चाहते हैं तो शाम के समय तीखे और मसालेदार भोजन करने से बचना चाहिए। मसालेदार भोजन में एसिड पाचन में समस्याएं पैदा कर सकता है, और अपच और एसिड रिफ्लक्स जैसी बीमारियों को जन्म दे सकता है। मसालेदार भोजन से भरे पेट के साथ लेटने से पाचन संबंधी परेशानी की संभावना बढ़ जाती है।

शराब 

शराब पीने से नींद नहीं आती है। शराब में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को आराम करने, डीप स्लीप में जाने से रोकते हैं। ऐसा हो सकता है कि शराब पीने से आपको जल्दी नींद आ सकती है लेकिन इससे आपकी नींद में सुधार नहीं होगा। इसलिए अगर आप अपनी नींद में सुधार करना चाहते हैं तो शराब के सेवन को बंद कर दें। 
 

मोटा मांस 

मोटा मांस जैसे सलामी, बेकन, या पेपरोनी खाने में बहुत स्वादिष्ट लग सकते हैं लेकिन अगर आपको रात की आरामदायक नींद प्यारी है तो इन मांस से आपको दुश्मनी करनी पड़ेगी। इस तरह के मांस में टायरामाइन होता है, जो मस्तिष्क को नॉरपेनेफ्रिन रिलीज के लिए बाध्य करते हैं। इस वजह से नींद नहीं आती है। 

यह भी पढ़ें: 

क्या है मंकी पॉक्स वायरस (Causes, Symptoms, Treatment, and Prevention)

चॉकलेट

अगर आप चॉकलेट खाने के शौकीन है तो सावधान हो जाएँ क्योंकि चॉकलेट खाने से नींद उड़ जाती है। डार्क चॉकलेट से आपको रात में सोने में सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। ज्यादातर लोग जानते हैं कि चॉकलेट में कैफीन होता है। जहां तक कैफीन की मात्रा का संबंध है, चॉकलेट जितनी डार्क होगी, उसमें कैफीन की मात्रा उतनी ही ज्यादा होगी। कुछ प्रकार की डार्क चॉकलेट में केवल एक बार में 80 मिलीग्राम कैफीन हो सकता है - लगभग उतनी ही मात्रा जो रेड बुल के कैन में पाई जाती है! और यह सर्वज्ञात है कि कैफीन के सेवन से नींद सम्बन्धी डिसऑर्डर होता है। 


 फ्राई की हुई चीजें 

जब स्नैक्स की बात आती है, तो कुछ सबसे लोकप्रिय स्नैक्स में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। आलू के चिप्स, फ्रेंच फ्राइज़ और अनियन रिंग में फैट ज्यादा होता है। इस तरह की फ्राई चीजों को खाने से पाचन तंत्र अस्त व्यस्त हो सकता है। इन्हें पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। सोने के समय के बहुत करीब इस प्रकार के स्नैक्स खाने से सामान्य नींद चक्र बाधित हो सकता है। इसलिए अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो इस तरह के खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। 

You Might Also Like