Cheapest Homemade Muscle Building Foods for Bodybuilders in Hindi

हाल ही में फिटनेस की दुनिया में काफी क्रांति आई है। अब ज्यादा से ज्यादा लोग अब अपने शरीर के प्रति जागरूक हो रहे हैं और हर कोई अब एक अच्छी बॉडी बनाना चाहता है। इसके लिए बहुत सारे लोग जिम जाते हैं और तरह-तरह के सप्लीमेंट और प्रोटीन लेते हैं जोकि सेहत के लिए हानिकारक होता है। हालांकि इन सप्लीमेंट्स से बॉडी तो बन जाती है लेकिन यह किसी काम की नहीं होती है। अगर आप सप्लीमेंट के बजाय कुछ खाने वाली चीजों पर ध्यान तो आपको सप्लीमेंट खाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों (Best Food to build Body) के बारे में बताएँगे जिन्हें खाकर आप अपनी बॉडी को बना सकते है। 


अंडे 


बॉडीबिल्डर्स के लिए अंडे एक बेहतरीन मसल बिल्डर हैं। सिर्फ बॉडीबिल्डर ही नहीं, अगर आप जिम जाकर डाइट चार्ट मांगते हैं, तो वहां भी अंडे को ही खाने को कहा जाता है। अंडे मांसपेशियों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं और किसी भी अन्य खाद्य स्रोत की तुलना में सबसे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन अंडे से ही मिलता है। 

Eggs

अंडे की जर्दी भी शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें विटामिन बी12 होता है। B12 मांसपेशीयों को कसने और चर्बी के टूटने में सहायक होता है। अंडे राइबोफ्लेविन, आयरन, जिंक, फॉस्फोरस और विटामिन बी12, बी6, डी और विटामिन E से भी भरपूर होते हैं।


बादाम 

बादाम एक ऐसी चीज हैं इसे तब खाने के लिए कहा जाता है जब को व्यक्ति बहुत कमजोर होता है। बादाम के बहुत सारे फायदे होते हैं। आप बादाम खाकर अपनी बॉडी को तंदुरुस्त और चुस्त बना सकते हैं। बादाम के इतने सारे फायदे हैं जिससे कि बहुत सारे लोग लोग अनजान हैं। 

यह भी पढ़ें: 

बादाम में अल्फा-टोकोफेरॉल विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।  यह विटामिन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपकी मांसपेशियों को वर्कआउट सेशन के बाद फटने से रोकते हैं। अगर आपकी मांसपेशियां डैमेज नहीं हैं, तो संभावना है कि आप हर वर्कआउट सेशन के बाद बॉडी में सुधार कर रहे हैं। बादाम में प्रोटीन भी होता है जो मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करता है। 


सैल्मन 

अगर आप किसी ऐसी चीज़ की तलाश कर रहे हैं जो अंडे और बादाम के गुणों से भरपूर हो तो सैल्मन से बेहतर और कोई चीज नहीं हो सकती है। सैल्मन में बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है और इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है। ओमेगा 3 एसिड को मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। 

Salmon

एक बार जब आपकी मांसपेशियां ठीक हो जाती हैं, तो वे उस प्रोटीन को संग्रहित करना शुरू कर सकते हैं जो आप सामन से लेते हैं। सैल्मन खाने से आपको टू-इन-वन लाभ मिलता है। इम्युनिटी मजबूत होती है और ओमेगा 3 एसिड भी मिलता है। 


पनीर 

मसल्स बनाने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थ के रूप में पनीर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पनीर को बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं। पनीर में प्रोटीन बहुत ज्यादा होती है। इसमें कार्ब्स कम  होता है। इसके अलावा इसमें चर्बी भी बहुत कम होती है। एक कप पनीर में लगभग 28 ग्राम प्रोटीन के साथ केवल 120 कैलोरी और मात्र 4 ग्राम चर्बी होती है। फिटनेस फ्रीक के लिए यह परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
 

चॉकलेट दूध 

चॉकलेट दूध लगभग हर किसी को पसंद होता है। बड़े होने पर हमें हमेशा बताया जाता था कि स्वस्थ रहने और बड़े होने के लिए दूध बहुत जरूरी है। दूध हमें अमीनो एसिड प्रदान करने में मदद करता है। अमीनो एसिड हमारे शरीर में कोशिकाओं की मरम्मत के लिए जाना जाता हैं। दूध में भी थोड़ी मात्रा में फैट होता है इसलिए फैट बढ़ने का डर नहीं रहता। चॉकलेट दूध वर्कआउट के बाद पीना चाहिए। साथ ही चॉकलेट दूध वर्कआउट के बाद पिया जाने वाला सबसे स्वादिष्ट पेय पदार्थ होता है। 

चिकन 

Checken

इसमें कोई शक नहीं है कि इस लिस्ट में चिकन सबसे ज्यादा स्वादिष्ट पदार्थ है। अगर आप किसी ऐसी चीज की तलाश कर रहे हैं जो प्रोटीन से भरपूर हो और जिसमें लगभग जीरो मात्रा में चर्बी ओ तो चिकन से बढ़िया आपको कोई और चीज नहीं मिल सकती है। 100 ग्राम चिकन आपको केवल 4 ग्राम चर्बी के साथ 30 ग्राम प्रोटीन देगा।  यही कारण है कि चिकन सभी के बीच इतना पसंदीदा है। यह मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए सबसे बढ़िया भोजन है। 
 

You Might Also Like