क्या आप आँखों के नीचे डार्क सर्कल आने से परेशान है। अक्सर इस समस्या से हर किसी को दो चार होना पड़ता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की नींद नही पूरी हो पाती है और स्मार्टफोन तथा अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से भी आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं जोकि देखने में बहुत बुरे लगते हैं। 

आंखों के नीचे का कालापन कैसे दूर करें?

इस समस्या से हर एक दूसरा व्यक्ति परेशान है फिर चाहे वो औरत हो या पुरुष, सभी को यह समस्या हो रही है। आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलु उपाय बताएँगे। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।


गुलाब जल 

Rose Water

गुलाब जल हमारी त्वचा पर सुखदायक और ताज़ा प्रभाव पड़ता है। एक कॉटन पैड को पहले ठंडे पानी में, फिर गुलाब जल में भिगोकर 15 मिनट के लिए आंखों पर रखें। रोजाना ऐसा करने से इससे डार्क सर्कल कम हो जायेंगे। 


दूध 

Milk

दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को हल्का करने और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो त्वचा को मॉइस्चराइज और पोषण देता है। दो रुई के गोले ठंडे दूध में डुबोएं और उन्हें अपनी दोनों आंख पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें रहें। ऐसा रोजाना करें। इससे आपकी आँखों के नीचे काले घेरे कम हो जायेंगे। 
 

खीरा 

Dark circle Kheera

खीरे में कूलिंग गुण होता हैं और यह हाइड्रेशन को बनाये रखता है। इसके अलावा खीरे में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। खीरे के टुकड़ों को काटकर फ्रिज में रख दें और फिर आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद आपकी आंखें ज्यादा आराम और शांत महसूस करेंगी। ऐसा रोजाना करने से डार्क सर्कल की समस्या से निजात मिलेगी। 

ग्रीन टी 

Green Tea Dark circle solution

ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं। ग्रीन टी बनाने के बाद टी बैग को फेंकने के बजाय उसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें और बाद में इसे अपनी आंखों पर लगाएं ताकि डार्क सर्कल्स से बचा जा सके। 


एलोवीरा 

Aloevera dark circle removal

एलोवेरा लगभग हर जगह मिल जाता है। लोग अपने घरों में एलोवीरा को गमले में लगाते हैं। एलोवीरा त्वचा के लिए चमत्कार कर सकती है। इसमें हाई मॉइस्चराइजिंग और पौष्टिक गुण होते हैं और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं।  अगर आँखों के नीचे डार्क सर्कल से परेशान है तो एलोवेरा का एक टुकड़ा काट लें और इसके रस को अपने आंखों के नीचे लगाएं। इसे अपनी त्वचा पर लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बाद में आप अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें। रोजाना ऐसा करने से आपको इसका असर साफ़ देखने को मिलेगा। 

आलू 

Potato allo dark circle

आलू में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है जो डार्क सर्कल्स  को खत्सेम करने में काफी कारगर होते हैं।  डार्क सर्कल को कम करने के लिए एक कच्चा आलू लें और उसे कद्दूकस कर लें। रसीले कद्दूकस किए हुए आलू को अपनी दोनों आंखों पर 15 से 20 मिनट के लिए रखें।

टमाटर 

हर एक घर की रसोईं में टमाटर पाया है। इसलिए अगर आप डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो टमाटर इस समस्या से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।  टमाटर में एंटीऑक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में होता है और इसमें प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण भी हैं जो पिगमेंटेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। आप अपनी आंखों को कटे हुए टमाटरों से 15 मिनट के लिए ढक सकते हैं या एक चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर आंखों के नीचे लगा सकते हैं इससे आपको डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

 

यह भी पढ़ें: 

स्ट्रेस ईटिंग या इमोशनल ईटिंग क्या होती है? | what is Stress Eating or Emotional Eating


ऊपर बताये गए घरेलु उपायों के अलावा डार्क सर्कल को कम करने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेनी होगी। स्क्रीन के सामने कम बैठना होगा। कसरत करनी होगी। खानपान में बदलाव करना होगा। तब जाकर आपको सुन्दर और बेदाग़ त्वचा मिल सकती है। 

You Might Also Like