बॉलीवुड (Bollywood) में अपने फिल्मी करियर को कामयाब मुकाम पर पहुंचाने के लिए समझ होना बहुत जरूरी है। फिल्मों को चुनने (Select) की समझ।

फिल्म हिट होगी या फ्लॉप, ये निर्भर करता है फिल्म की स्क्रिप्ट (Script) पर। और कलाकार को ये अक्ल होनी चाहिए कि उसे कैसी स्क्रिप्ट सेलेक्ट करनी है।

शाहरूख खान (Shahrukh Khan) ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में कीं। पहले ये फिल्में अभिनेता सलमान खान को (Salman Khan) ऑफर हुई थी। मगर उन्होंने ये फिल्में रिजेक्ट कर दी।

सलमान ने ये  फिल्में रिजेक्ट कीं | Hit movies rejected by Salman khan in Hindi

1. बाजीगर (1993)

bazigar

सलमान खान ने साल 1988 में ''बीवी हो तो ऐसी'' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। वर्ष 1993 में आई 'बाजीगर' फिल्म पहले सलमान को ऑफर हुई थी।

सलमान ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। और शाहरूख खान ने इस फिल्म को साइन कर लिया। फिल्म हिट रही। 

शाहरूख ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में आई ''दीवाना'' फिल्म से की थी।

2. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे DDLJ (1995)

ddlj

बजरंगी भाईजान के नाम फैमस सलमान खान को DDLJ फिल्म को ठुकराने का अफसोस हमेशा रहेगा।

रोमांस से भरपूर DDLJ सुपरहिट रही और अभिनेता शाहरूख खान को कामयाबी की नई ऊंचाइंयों पर पहुंचाया दिया।

DDLJ फिल्म के डारेक्टर यश चोपड़ा इस फिल्म के लिए सलमान खान को लेना चाहते थे। मगर सलमान खान राज का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हुए।

क्योंकि इस शूटिंग इंग्लैंड में भी होनी थी। इसलिए ये रोल शाहरूख खान मिल गया और वो छा गए।

3. कल हो ना हो (2003)

kal ho na ho

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ''कल हो ना हो'' के डारेक्टर करण जौहर ने सैफ अली खान का रोल पहले सलमान खान को ऑफर किया था।

सलमान ने इस रोल को लेने से इंकार कर दिया। क्योंकि वो शाहरूख के साथ सेकेंड लीड रोल नहीं निभाना चाहते थे। 

इसके पीछे वजह ये थी कि ''कुछ कुछ होता है'' फिल्म में सलमान ने शाहरूख खान के साथ सेकेंड लीड रोल निभाया था। और वो फ्लॉप रहा।

4. चक दे ! इंडिया (2007)

chak de india

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म ''चक दे ! इंडिया'' है। ये फिल्म भी पहले सलमान खान को मिली थी।

मगर उन्होंने मना कर दिया और ये फिल्म शाहरूख को मिल गई। सलमान ने अपने करियर में अपने हिसाब वही फिल्में चुनी, जो वो नहीं चुनना चाहते थे।

5. जोश (2000)

josh

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में अभिनेता शाहरूख खान ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाया था।

और आप जानते ही हैं कि एक दौर में सलमान और ऐश्वर्या के बीच क्या था। इसलिए सलमान खान ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया।

6. गजनी (2008)

ghajini

गजनी पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म थी, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। इस फिल्म के लिए भी सलमान को पसंद किया गया था।

गजनी फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अभिनेता आमिर खान ने खुद इस फिल्म के सलमान खान को रेकेमेंड (Recommend) किया था।

मगर उन्होंने रोल लेना सही नहीं समझा। फिर फिल्म के लिए इकलौती पसंद आमिर खान रह गए और उन्होंने असरदार किरदार निभाया।

7. बाजीराव मस्तानी (2015)

bajirao mastani

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को ''हम दिल दे चुके सनम'' में सलमान और ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी।

इसलिए ''बाजीराव मस्तानी'' फिल्म के लिए वो दोनों कलाकारों को लेना चाहते थे। मगर सलमान-ऐश्वर्या ने ब्रैकअप के बाद कोई भी फिल्म साथ में नहीं की।

8. जीरो (2018)

zero movie

अभिनेता सलमान खान और शाहरूख खान के बीच बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर अजीब सा संयोग रहा है। इसलिए ''जीरो'' फिल्म भी शाहरूख को मिल गई।

दरअसल, फिल्म में बउआ सिंह का किरदार सलमान को ऑफर हुआ था। मगर सलमान ने खुद शाहरूख को फोन कर इस रोल को करने को कहा।

9. पद्मावत (2018)

padmavat

फिल्म डारेक्टर संजय लीला भंसाली को सलमान-ऐश्वर्या की कैमिस्ट्री बहुत पसंद है। इसलिए इस फिल्म के लिए भी वो इन दोनों कलाकारों को लेना चाहते थे।

फिल्म ''पद्मावत'' में काम करने के लिए ऐश्वर्या राय ने शर्त रखी कि वो रानी पद्मावती का किरदार निभाएंगी और सलमान खान के साथ कोई सीन नहीं करेंगी।

वो चाहती थी कि सलमान खान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएं। मगर सलमान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार नहीं निभाना चाहते थे।

सलमान खान रतन सिंह का किरदार निभाना चाहते थे, जो फिल्म में रानी पद्मावती के पति का रोल निभाते हैं।

10. फरहान की दो फिल्में

अभिनेता और डारेक्टर फरहान अख्तर का कहना है कि उन्होंने सलमान खान को दो फिल्में ऑफर की थीं।

मगर अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि वो दो फिल्में कौन सी थी।

ये भी पढ़ें:-

बाल उड़े मगर अमिताभ, सलमान, कपिल शर्मा समेत इन 10 अभिनेताओं ने हेयर ट्रांसप्लांट से वापय पाये

नवाजुद्दीन के बारे में ये बातें सबको जाननी चाहिए

सबको जानने चाहिए शाहरूख खान के बारे में 30 सबसे रोचक तथ्य

You Might Also Like