10 Bollywood celebrity who became parents through surrogacy in Hindi | सरोगेसी के जरिये माँ-बाप बनने वाले 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटी 

बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 21 जनवरी 2022 को घोषणा की कि वह सरोगेसी के जरिये माँ बनी हैं। उन्होंने यह घोषणा अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर दी है। हालांकि अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि पैदा होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की। वैसे सरोगेसी के जरिये कई बॉलीवुड कपल्स माँ-बाप बन चुके हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की माँ बनी थी। 

वैसे ज्यादातर लोग जानते हैं कि शाहरुख खान का छोटा बेटा अबराम भी सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ है लेकिन आज हम आपको पिछले कुछ सालों में सरोगेसी के जरिये बच्चे पैदा करने वाले 10 बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बारे में बताएँगे। कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने शादी ही नहीं की है लेकिन वह बच्चों के माँ-बाप बन चुके हैं। 

आमिर खान 

आमिर खान के अपनी पहली पत्नी रीना से एक बेटा इब्राहिम खान और एक बेटी इरा खान थी। जब उन्होंने किरन राव से शादी की तो उन्होंने सन्न 201१ में सरोगेसी के जरिये आजाद नाम के बच्चे को अपने जीवन में लाया। बॉलीवुड में सरोगेसी के जरिये बच्चा पैदा करने वाले आमिर खान पहले मुख्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी थे। गौरतलब है कि अब आमिर खान और किरन राव का तलाक हो चुका है। 

The Great Gatsby: Download Free PDF book, इसी पर बनी फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने किया था काम


शाहरुख खान 

शाहरुख़ खान के पहले दो बच्चे थे, जो गौरी खान की कोख से जन्मे थे। इन दोनों बच्चों का नाम आर्यन खान और सुहाना खान है। वहीं सन्न 2013 में शाहरुख खान सरोगेसी के जरिये छोटे बेटे अबराम के पिता बने थे। आमिर खान के बाद सरोगेसी के जरिये पिता बनने वाले शाहरुख खान दूसरे प्रमुख बॉलीवुड सेलिब्रिटी थे। 


सोहेल खान 

Sohail khan latest news in Hindi


सोहेल खान और सीमा खान का पहले ही एक बेटा था। जब उन्होने दूसरे बच्चे को पैदा करने की सोची तो कुछ मेडिकल परेशानियों की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। इस वजह से सोहेल खान और सीमा खान ने सरोगेसी का सहारा लिया। उनका दूसरा बच्चा जिसका नाम योहान है वह सरोगेसी के जरिये सन्न 2011 में पैदा हुआ। 

फराह खान 

फराह एक साथ तीन बच्चों की माँ बनी थी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये तीनो बच्चे उनकी कोख से नहीं जन्मे थे। सन्न 2008 में फराह खान तीन बेटों की माँ सरोगेसी के जरिये बनी थी। फराह खान ने डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी की है। 


प्रीति जिंटा 

Preeti zinta

प्रीति जिंटा हाल ही में बताया था कि वह सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की माँ बनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रीति जिंटा अपने अमेरिकन पति के साथ लांस एन्जिलिंस में रहती है। वहीं पर वह सरोगेसी के जरिये माँ बनी। इन दो जुड़वां बच्चों में एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बेटे का नाम जय और बेटी का नाम जिया रखा है। 


शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का पहले भी विवान नाम का बेटा था लेकिन 2020 में शिल्पा शेट्टी सरोगेसी के जरिये एक बेटी की माँ बनी थी। 

इन 4 एक्ट्रेस की उम्र 50 के करीब, लेकिन अपनी हॉट फोटोज से अब भी फैन्स को कर देती हैं 'पानी पानी'


सनी लियोनी 

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल बेबर सन्न 2018 में सरोगेसी के जरिये दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। इसके अलावा सनी लियोनी ने एक बेटी को भी गोद लिया है। इस समय उनके तीन बच्चे हैं। 


श्रेयस तलपड़े 

Shreyas Talpade latest news in hindi.jpg

श्रेयस तलपड़े 2018 में सरोगेसी के जरिये एक बेटी के पिता बने थे। श्रेयस और उनकी पत्नी दीप्ति ने शादी के बाद से 14 सालों तक प्राकृतिक तरीके से माँ-बाप बनने की कोशिश की लेकिन जब इसमें नहीं सफल हो पाये तो उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया। 

Read full article with photos

3 बॉलीवुड सेलिब्रिटी जिन्होंने नहीं की है शादी लेकिन बन चुके बच्चों के माँ और बाप 

करण जौहर 

Karan Johar latest news

 

करण जोहर गे हैं। यह हर कोई जानता है। इसलिए आज तक उन्होंने अभी शादी नही की है। लेकिन बिना शादी किये हुए भी वह दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। करण जौहर सन्न 2017 में सरोगेसी के जरिये यश और रूही नाम के बेटे और बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। 


तुषार कपूर 

Tushar Kapoor latest news in hindi


तुषार कपूर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह सरोगेसी के जरिये एक बेटे के पिता बन चुके हैं। उन्होने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा है। 


एकता कपूर 

एकता कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वह एक बेटी की माँ बन चुकी हैं। सन्न 2019 में रवि नाम के बेटी की सरोगेसी एक जरिए माँ बन चुकी है। 

 

You Might Also Like