कब्ज सुनने में एक छोटा शब्द है, पर जो लोग कब्ज से परेशान है उनको बहुत अच्छे से पता होगा कब्ज के बारे में यह किस प्रकार से आपके जीवनशैली को प्रभावित करती है।  कब्ज की वजह से पेट साफ न होने की वजह से आपके शरीर में कई तरह की परेशानी के साथ- साथ त्वचा रोग की भी समस्या शुरू हो  जाती है।


 
कब्ज की समस्या से ग्रसित है तो आपको अपना ध्यान रखना तथा अपनी आदतों में बदलाव करना चाहिए। कुछ आदतें इस तरह की होती है जिसके कारण आपको कब्ज की समस्या होती रहती है। सामान्य कब्ज से लेकर गंभीर कब्ज की समस्या इसमे शामिल है, कुछ कब्ज कभी-कभी होने वाली है कुछ कब्ज की समस्या बहुत पुरानी होती है, जो ट्रैवेल करने या उम्र के बढ़ने की वजह से होनी शुरू हो जाती है। इस तरह की कब्ज  से आंत मल को छोड़ नही पाती है, कब्ज होने की कुछ सामान्य कारण इस प्रकार से है-


खान-पान का गलत तरीका-

 

आजकल की जीवनशैली इस प्रकार हो गयी है लोग फास्ट फूड को खाने में वरीयता दे रहे है जिसकी वजह से लोगों को कब्ज की समस्या हो रही है। कुछ लोगो स्लिम ट्रिम दिखने के लिए बढ़े वजन को कम करने के लिए डाइटिंग करने की वजह से भी कब्ज की समस्या शुरू हो जाती है। इन सबके अलावा आप अधिक वसा एवं तेल युक्त खान-पान है तो भी आप कब्ज की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। अगर आप मदिरा या चाय कॉफी का अधिक सेवन करते है तो भी  कब्ज के शिकार होने की संभावना अधिक रहती है। 


 

अगर आप पानी कम मात्रा में पीते है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। कुछ लोग बेहद कम पानी पीते है, स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थों को यूरिन के रास्ते हमारे शरीर से बाहर निकालते है अगर हम पानी कम पीयेंगे तो शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थ बाहर नही निकल पाते है वही शरीर में कब्ज आदि की समस्या उत्पन्न करतें है।
 


एक्सरसाइज-

रोजाना एक्सरसाइज करते है? अगर रोजाना नही करते है सप्ताह में 3-4 दिन तो करते ही होंगे?  पाचन शक्ति के खराब होने या कब्ज की परेशानी शुरू होने का सबसे बड़ा कारण है। एक्सरसाइज न करने की वजह से हमारी पाचन शक्ति पहले जैसे नही रहती है, धीरे-धीरे पाचन से सम्बंधित समस्या होने लगती है। भोजन का पाचन जब सही से नही होता है तो कब्ज की समस्या होने लगती है। 
 

 
मेडिसिन-

कुछ मेडिसिन के कारण कब्ज की परेशानी शुरू हो जाती है। अधिकतर दर्द निवारक दवाओं के सेवन से कब्ज की समस्या देखने को मिलती है। कुछ विटामिन और लौहतत्व को अधिक मात्रा में सेवन करने कब्ज की समस्या होने लगती है।

 कब्ज की समस्या को दूर करने का तरीका-

नीबू और पानी-


हमारे शरीर में उपस्थित विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में नीबू मदद करता है, अगर आपको कभी भी एसिडिटी की समस्या होती है तो आप एक गिलास पानी और नीबू के रस और शहद को मिलाकर  पी लें एसिडिटी की समस्या से राहत मिलेगी।


 


दही और दूध का सेवन-

कब्ज की समस्या से निपटने के लिए पेट में पाचन क्रिया में सहायक बैक्टरिया का उपस्थित होना आवश्यक होता है, सिंपल दही से आपको प्रोबायोटिक प्राप्त होगा। दिन में दही के एक से दो कप का सेवन अवश्य करना चाहिए। अगर आप बहुत अधिक कब्ज की समस्या से परेशान है तो एक गिलास दूध में 1 चमच घी मिलाकर कर रात को सोने से पहले सेवन करें कब्ज की समस्या से आपको निजात मिलेगी।

Read Also-रक्त में मधुमेह  स्तर को संतुलित करने में यह लाभकारी पत्ती, जाने किस प्रकार करना है इसका प्रयोग


कब्ज की परेशानी का उपचार आयुर्वेद द्वारा-

रात्रि में सोने से कुछ समय पहले 2-3 त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ सेवन करें। त्रिफला हरड़, बहेड़ा एवं आंवले से बना रहता है। ये तीनों चीजे कब्ज के लिए फायदेमंद होती है। सोने से पहले सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है।
 


 फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से-

अगर आप कब्ज से परेशान है तो आप अपने खाने में फाइबर युक्त भोज्य पदार्थों का सेवन करें इससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलेगी। प्रतिदिन खाने में पुरुषों को कम से कम 30-35 ग्राम फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ की एवं महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर युक्त भोज्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। कमजोर पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए आपको आवश्यकता अनुसार फाइबर का सेवन करें।

Download Admit Card  Click Here
 

You Might Also Like